हमारे सैनिकों के पराक्रम का लोहा मानता है विश्व: ऑफिसर अखिल शर्मा
Jun 29 2024
ग्वालियर। युद्ध कोई भी हो शत्रु पर विजय का हमारी सेना का इतिहास रहा है। 1962, 1965, 1971 के युद्ध का इतिहास अगर हम देखेंगे तो हमारी सेना ने शत्रु को अपने साहस और पराक्रम से हर परिस्थिति में हराया है। फिर शत्रु कितने भी सुरक्षित जगह पर रहा हो हमारी सेना हर स्थिति में बरसात का मौसम हो सर्दी का मौसम हो गर्मी का मौसम हो बर्फीली चोटियां हो ऑक्सीजन की कमी हो लेकिन हमारे बहादुर सेना ने शत्रु को हर मोर्चे पर हराया है।
1999 कारगिल युद्ध का इतिहास अगर हम देखें वहां का भूभाग गहरी-गहरी खाईयो वाला और उन खाइयों के बीच ऊँची-ऊँची बर्फ से ढक़ी पहाडिय़ां। शत्रु ऊपर और हमारी सेना नीचे। दुश्मन तक पहुंचने का कोई भी रास्ता नहीं, इसके बाबजूद हमारे वीर योद्धा शत्रु तक पहुंचे भी ओर उनकी गर्दन को भी मरोड़ा। तब सारे विश्व ने हमारी सेना के पराक्रम को जाना।
उक्त उदगार कमाण्डर अखिल शर्मा ने कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में अयोजित कारगिल शहीद सरमन सिंह के बलिदान दिवस श्रद्धांजलि समारोह में कमाण्डर अखिल शर्मा ने व्यक्त किये।
कमाण्डर अखिल शर्मा ने कहा हमारी सेना के कारण कोई भी देश हमारी तरफ आँख उठाने का साहस नही कर पाता है। राकेश जादोन ने कहा जब तक सैनिक सीमा पर मुस्तेद हैं। तभी तो सन्त शांति से साधना कर पा रहे हैं और हम सब चेन से जीवन यापन कर पा रहे हैं। इसलिये हम सबका दायित्व बनता है कि हम सब देश वासी इन अमर बलदानियो को हमेशा याद करते रहे ,नमन करते रहें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद सरमन सिंह के चित्र पर पुष्प चक्र कमांडिंग ऑफिसर अखिल शर्मा, एएसपी अखिलेश रेनवाल, आरआई रणजीत सिंह सिकरवार, टीआई जितेंद्र सिंह तोमर, सूबेदार अजय सिंह, के रामसिंह तोमर, राकेश जादोन, ड्रॉ मानवेंद्र सिंह, विहवल सेंगर आदि ने अर्पित किए। इस अवसर पर वीर नारियों का सम्मान किया गया। जिनमें मुख्य रूप से शहीद रामदत्त सिंह की पत्नी नारी शकुंतला देवी, शहीद रवि कुमार के पिताजी सूबेदार विजय बहादुर सिंह जादौन, शहीद योगेंद्र गुर्जर की पत्नी उर्मिला गुर्जर, शहीद सरमन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी का सम्मान किया गया।
आयोजन कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क (कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक) बहोड़ापुर थाने के बगल से जेल रोड़ ग्वालियर पर किया गया कार्यक्रम में 527 कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर कमांडर अखिल शर्मा ने सेल्यूट किया। साथ ही बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी, जवान एवं एनसीसी केडेट्स, स्थानीय नागरिकगणों ने अमर शहीद सरमन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सेल्यूट किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









