ग्वालियर चातुर्मास हेतु कुंडलपुर से ग्वालियर के लिए पद विहार करवा रही है मुरार के युवाओं की टीम
Jun 29 2024
ग्वालियर। आर्यिका पूर्णमती माताजी के जैसे ही मुरार चातुर्मास की घोषणा हुई वैसे ही मुरार जैन समाज उनके चातुर्मास की तैयारियों में जुट गई, वहीं मुरार जैन समाज के युवाओं की टीम माताजी को दमोह जिले के पास स्थित कुंडलपुर तीर्थ से ग्वालियर तक पद विहार कराने में जुट गए। लगभग 15 लोगों की टीम, पांच गाडिय़ों सहित माताजी के विहार में चल रहे हैं।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि दमोह के पास स्थित कुंडलपुर तीर्थ से ग्वालियर लगभग 340 किलोमीटर दूर का पद विहार चल रहा है, जो लगभग 120 किलोमीटर पूर्ण हो चुका है। अब 220 किलोमीटर की दूरी लगभग 12 दिन में पूर्ण करेंगी। वह लगभग प्रतिदिन 20 से 22 किलोमीटर पद विहार करती हैं। चातुर्मास कमेटी के संयोजक विजय जैन ने बताया कि माताजी का ग्वालियर में मंगल प्रवेश लगभग 10 या 12 जुलाई तक होगा। कुछ दिन लश्कर में प्रवास के पश्चात वह मुरार में प्रवेश करेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









