स्वर्णा जैन मंदिर में किया मुनि सुव्रतनाथ भगवान विधान

Jun 28 2024

ग्वालियर। जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में 21वें तीर्थंकर भगवान मुनि सुव्रतनाथ स्वामी विधान का आयोजन गस्त का ताजिया स्थित स्वर्ण जैन मंदिर में पंडित अनुभव जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में अखिल भारतवर्षीय जैन महिला परिषद की संभाग अध्यक्ष बीना गंगवाल एवं प्रमोद गंगवाल के द्वारा आयोजित किया गया।
 समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया विधान की शुरूआत भगवान के अभिषेक के साथ की गई, इंद्र ने पीले बच्चे धारण कर भगवान की शांति धारा की। संगीत में भगवान की आराधना एवं पूजा करते हुए वहां उपस्थित इंद्राणियों ने जिनवाणी के समक्ष अष्टद्रव्य के अर्घ समर्पित किये।
 इस अवसर रतन अजमेरा, आदित्य गंगवाल, प्रवीण गंगवाल, विनय कासलीवाल, पंकज बाकलीवाल, मनोज सेठी, अनिल पाटौदी, निर्मला पाटनी, यतींद्र अजमेरा, डॉ आदर्श दीवान, माधवी शाह, बीना गंगवाल, उषा गोधा, चंद्रलेखा गंगवाल, मिठु सेठी, मोनिका सेठी, ममता पटौदी, मोना काला, रेनू छाबड़ा सहित जैन महिला परिषद की टीम लाल कलर की साड़ी धारण कर शामिल हुई।