भविप तानसेन शाखा द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजित

Jun 28 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर भारत विकास परिषद तानसेन शाखा ग्वालियर द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भविप मध्यक्षेत्र की क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती अलका कुशवाह द्वारा की गई। इस दौरान बेल एयर स्कूल के संचालक विजयेंद्र सिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित थे।
नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया।  शिविर में श्रीमती अलका कुशवाह ने आयुर्वेद कॉलेज से पधारे डॉ परमानन्द आर्य, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, अनिल शर्मा, श्रीमती सरिता राजेश बिछौलिया, श्रीमती निर्मला भदौरिया का माल्यार्पण व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
शाखा अध्यक्ष सीए अरविंद गौड द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से पधारे सभी अतिथि व सदस्य तथा मरीजों का शाब्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रवीण चिरगैया द्वारा शिविर की आवश्यकता व रूप रेखा के बारे में उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया गया। 
डॉ परमानन्द आर्य द्वारा बताया गया कि आयुर्वेद चिकित्सा की प्राचीन पद्धति है। इसके सेवन से रोग जड़ से खत्म हो जाता है। वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की मांग बढ़ती जा रही है और लोग शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। तथा किसी प्रकार का प्रतिकूल साइड इफेक्ट भी नहीं है। कार्यक्रम अध्यक्ष अलका कुशवाह द्वारा तानसेन शाखा द्वारा आयोजित उक्त शिविर की सराहना करते हुए इसे सच्ची मानव सेवा बताया।
शिविर में बङी संख्या में स्थानीय नागरिकों द्वारा नि:शुल्क उपचार का लाभ लिया गया। रोगियों को आवश्यकतानुसार दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर की यह विशेषता रही कि चिकित्सकों द्वारा नाड़ी देखकर ही रोगियों को उनकी बीमारियों के बारे में बताया जिनकी उन्हें जानकारी भी नहीं थी, परन्तु उन्होंने लक्षणों के आधार पर स्वीकार किया। तदुपरांत उन्हें उचित दवायें भी वितरित की गई। शाखा सचिव श्रीमती सुमित्रा सिकरवार द्वारा सेवा पखवाड़े में आगामी चिकित्सा शिविर व अन्य सेवा कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया।
इस अवसर पर परिषद परिवार से पीडी मिश्रा, एसके सिंघी, महेन्द्र खुराना, अमित भार्गव, कमल किशोर गुप्ता, श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी, श्रीमती रुकमणी जैन, नेमीचंद जैन, रामकिशन गुप्ता, महेश भार्गव, रामकिशोर गुप्ता, राजीव हरितवाल, यशपाल कपूर, सुरेश सिंह सिकरवार, अनुराग चतुर्वेदी, श्रीमती अंजू भार्गव, श्रीमती नीलू शर्मा, श्रीमती पूजा भारद्वाज, श्रीमती कविता कपूर, श्रीमती मंदाकिनी यादव, श्रीमती पूनम पाण्डे, श्रीमती चिरगैया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा द्वारा तथा आभार यासीन खान मंसूरी द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।