रामधुन का आयोजन किया गया

Jun 27 2024

ग्वालियर। भगवान परशुराम के मंदिर पर मुरार ब्राह्मण महिला सभा द्वारा 2 घंटे रामधुन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गीत गाए एवं कीर्तन के पाश्चत्य सभी को प्रसादी एवं स्वल्पाहार तथा शरबत का वितरण मुरार ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती कांता शर्मा, सुधा दीक्षित, निशा शुक्ला, शशि गोस्वामी, ममता शर्मा, हेमलता शर्मा, शशि शर्मा, मंजू शर्मा, नीना शर्मा, माया भारद्वाज, मधु भदोरिया, ललिता तिवारी, सुचित्रा शर्मा, रजनी मिश्रा, किरण शर्मा, मंजू शर्मा, सीमा दुबे, गीता मिश्रा आदि उपस्थित थी।