पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

Jun 27 2024

ग्वालियर। यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश रौनक बाथम का गुरूवार को कंपू थाना पुलिस ने जुलूस निकाला और उस स्थान पर लेकर पहुंची, जहां पर बदमाश ने बदमाशी की थी। पकड़े गए आरोपी को जब पुलिस पकडऩे पहुंची थी तो आरोपी ने पुलिस टीम पर कुत्ते छोड़ दिए थे।