नशा एक सामाजिक बुराई, जिसका खात्मा सभी के प्रयासों से ही संभव:डॉ. तिवारी
Jun 27 2024
ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा अन्तराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन ठाटीपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी विभाग में निरीक्षक एवं साहित्यकार डॉ. लोकेश तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम गौतम ने की।
कार्यक्रम के शुभारंभ में सीपीएलआई की एरिया कार्डीनेटर प्रीति मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, नशा व्यक्ति को शारीरिक, आर्थिक तथा मानसिक तीनों रूप से खत्म कर देता है, इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश तिवारी ने कहा कि नशा, नाश की जड़ है। नशा व्यक्ति के साथ-साथ समाज को भी दूषित करता है। उन्होने रमन शिक्षा समिति द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होने युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जाहिर की उन्होने कहा कि युवा कल के देश का भविष्य है इसलिए युवाओं को हमें नशे से दूर करना होगा।
हरिओम गौतम ने ग्वालियर जिले में नशामुक्ति हेतु चलायी जा रही गतिविधियों की जानकारी विस्तारपूर्वक उपस्थित लोगों को दी, उन्होंनें कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उदेश्य समाज के सभी वर्गो में बढती हुई नशा सेवन की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशीले पदार्थो के दुष्परिणामों से अवगत कराना है, ताकि मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थो के सेवन की बढती प्रवृत्ति से युवा पीढी को बचाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में हरिओम गौतम ने उपस्थित लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में रामदास माहौर, भगवान दास, श्रीमती उर्मिला कुशवाह, अजय रजक, दीप्ति चौहान, रागिनी, अंकिता गोस्वामी, पियर वॉलियन्टर तथा विद्यालय के छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्रीति मिश्रा ने किया।
जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन
नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा अन्तराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें नशे से शरीर व समाज में पडऩे वाले दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया गया था। इस मौके पर रमन शिक्षा समिति द्वारा इस अवसर पर नशामुक्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









