बेटियों के रूप में माता रानी करती है घरों मे निवास -प्रिया प्रजापति

Jun 27 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था के द्वारा चलाए जा रहे अभियान मुबारक हो बेटी हुई है के तहत भोपाल से ग्वालियर आई मंजू महेश प्रजापति (शिक्षा विभाग) की बिटिया आस्वी का संस्था की वार्ड 45 अध्यक्ष प्रिया प्रजापति के द्वारा कन्या पूजन कर एवं रोली तिलक लगाकर पुष्प से पूजन किया एवं नए वस्त्र देकर मां को तिलक लगाकर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
 प्रिया प्रजापति ने बताया गया कि कन्या पूजन से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। बेटियों के रूप में माता रानी हमारे घरों में निवास करती है। वहीं संस्था की अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी के मौजूद नहीं होने पर दूरभाष के द्वारा बिटिया को बधाई दी और कहा मुबारक हो बेटी हुई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वर्षा गोला अंजू चंदेल, मनोज गोला, दिनेश प्रजपति, गिरजा प्रजापति, महेश प्रजापति उपस्थित रहे।