जोरसिंह कुशवाह की पुण्यतिथि पर संपन्न
Jun 27 2024
ग्वालियर। आदर्श कला निकेतन के सौजन्य से इंटक मैदान हजीरा में श्रमिक नेता एवं कवि साहित्यकार जोर सिंह कुशवाह की 28वी पुण्यतिथि पर काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कवि साजन ग्वालियरी को स्वर्गीय जोर सिंह कुशवाह साहित्य सम्मान से आदर्श कला निकेतन द्वारा शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती की वंदना की गई। इस अवसर पर स्वर्गीय जोर सिंह कुशवाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रतिराम यादव ने अपने उद्बोधन व्यक्त किए।
कार्यक्रम में इस अवसर पर अशोक प्रेमी, राजेंद्र नाती, राकेश अचल, सुधीर कुशवाह, कुलदीप सेंगर, नयन किशोर श्रीवास्तव, चेतना चौहान, साक्षी चौहान, यासीन खान मंसूरी, जितेन्द्र तिवारी, आरती अक्षत, कामिनी पांडे, ज्योति दोहरे, गोपाल दंडोतिया, दर्शन मिश्रा, वीरेंद्र यादव, नवनीत कौशल, राजेश कुशवाह, विनोद कुशवाह, रामनरेश परमार, मुकेश कुशवाह, सौनू राजावत, गिर्राज तोमर, हरिओम कुशवाह, धीरू शर्मा, उमेश कुशवाह, कपिल शर्मा, मान सिंह, प्रेम यादव, जसवंत यादव एवं ग्वालियर के सभी कविगण, इंटक के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। सभी पधारे अतिथियों का आभार तरूण कुशवाह द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









