डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया

Jun 27 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को सटी मॉल फूड कोर्ट पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अध्यक्षता किरण अहिरवार डीएसपी महिला अपराध व संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल उपस्थित थे।
डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता में 85 बच्चों को प्रमाण पत्र और् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें वर्ग ए में कनिष्का ठाकुर, पुरस्कार अनवि अरोरा, धानी एस नार्वे, आन्या गुप्ता, वर्ग बी में मिशिका कस्तुरे, अंशिका बाथम, सिद्धि शर्मा, वर्ग सी में रिया गुप्ता, खुशी शर्मा, एश्वर्य सेन, दिव्यांशी वर्मा, विशेष पुरस्कार शिविका दूबे, मानवी शर्मा, आव्या, लिवेन, वैदिका तोमर, काव्या मालवीय को दिया गया। एकल नृत्य वैस्टर्न कैटेगरी में वर्ग ए में मोहित पारीक, आद्धविका चतुर्वेदी, वंशिका शर्मा, वर्ग बी में लक्ष्य प्रताप सिंह, विराट प्रताप, नीरा टूनडू, वर्ग सी में भूमि जैन, संस्कृति किसान, हिमांशु शर्मा, आकाश रंजक को पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग डी गुप स्पेशल पुरस्कार डॉ शुभाजलि शर्मा, आरती दोहरे को दिया गया।
युगल नृत्य में प्रथम पुरस्कार हुनर दावरिया, नित्या त्रिपाठी, काव्या सेंगर, एंजल बघेल, ईशानी शाक्य, अनाहिता तोमर, खुशी भारती,दिया सिकरवार, मन्नत कौरव व समूह नृत्य प्रतियोगिता में शिखा साइन डांस एकेडमी की शिखा शर्मा,आरवी डांस एकेडमी रागिनी वर्मा, शिखा डांस एकेडमी शिखा सोनी, शिवा डांस एकेडमी पूजा सिंह, मायरे डांस दीपा लिखार, एक्सीलेंस डांस एकेडमी आकाश शर्मा, जी वायरस अविनाश शेजवार नाट्य डांस क्लास, शिव अल्टीमेटम के शुभ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अशोक जैन, धीरज गोयल, मनोज कुचिया, मुकेश गुप्ता  आदि उपस्थित थे।