गुना की पारदी महिलाओं ने लगाया जाम, आईजी को दिया ज्ञापन

Jun 25 2024

ग्वालियर। गुना से आईं पारदी महिलाओं ने ग्वालियर जोन के आईजी के आफिस के बाहर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि उन्हीं के गांव का दूसरा गुट उन्हें परेशान कर रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। जाम करने वाली महिलाओं ने जब खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की तभी पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से पेट्रोल कैन को छीन लिया। बाद में आईजी ने महिलाओं की बात सुनी और ज्ञापन लिया।
गुना के पास नागदा से आई पारदी महिलाएं आईजी अरविंद सक्सेना के आफिस के बाहर सडक़ पर बैठ गईं और संबंधित थाना पुलिस पर फरियाद न सुनने का आरोप लगाया। एक महिला सुलोचना ने बताया कि उसी के गांव के दूसरे गुट के मुािया रामबाबू के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। गांव में उनका रहना दूभर कर दिया है। पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
जाम की खबर के बाद आईजी ने महिलाओं को मिलने बुलाया और उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
बताया जाता है कि यहां रहने वाले पारदी परिवारों के दो गुटों में पुरानी रंजिश चल रही है और दोनों ही पक्ष के पुरुष फरार हैं। अभी कुछ दिन पहले रामबाबू गुट के लोग भी ऐसी शिकायत लेकर आए थे। वहीं दूसरे गुट की सुलोचना के नेतृत्व में महिलाएं आईं और ज्ञापन दिया।