गांधी रोड पर चलती बुलट में लगी आग
Jun 25 2024
एक चलती बुलट बाइक में आग लग गई। जिसके बाद हडक़ंप मच गया। युवक ने किसी तरह गाड़ी सडक़ किनारे खड़े किया जिसके बाद आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते-देखते गाड़ी पूरी तरह जल गई। घटना गांधी रोड की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एक युवक पड़ाव से गोला का मंदिर की ओर अपनी बुलट से जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके बाद सूझबूझ से उसने बाइक को साइड में पार्क किया और गाड़ी से दूर खड़ा हो गया। आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही देर में बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि किसी चलती गाड़ी में अचानक आग लगी है। पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं। हालांकि यह गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की 7 कोई जनहानि नहीं हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









