जेयू के न्यूरो-साइंस भवन में भडक़ी आग, दमकल अमले ने पाया काबू
Jun 25 2024
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरो साइंस विभाग के भवन के फस्र्ट फ्लोर पर स्कूल ऑफ स्टडीज इन न्यूरो साइंस डीबीटी-एचआरडी कक्ष में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भवन के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें निकलते देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी। मौके पर पहुंची दमकल गडिय़ों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इस कक्ष में स्थापित प्रयोगशाला और अन्य सामान आदि जलकर खाक हो गये। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया है।
जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरो सांइस विभाग का भवन न्यू हाईकोर्ट भवन के रोड के सामने है। यह भवन तीन मंजिला बना हुआ है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर सेंटर फॉर जेनोमिक्स है उसके बाद फस्र्ट फ्लोर पर स्कूल आफ स्टडीज न्यूरोसाइंस है। इसी में लैब भी स्थापित है। यही छात्रों को अध्ययन कराया जाता है। कक्ष में कई एसी और पंखे के साथ फर्नीचर लगा हुआ था। । मंगलवार की सुबह फस्र्ट फ्लोर के इस कक्ष में अचानक आग भडक़ गई।
बताया जाता है कि जैसे ही आग लगने की खबर मिली तो इमारत में बैठे विद्यार्थी और स्टाफ में भगदड़ सी मच गई। यह लोग इमारत से भाग के बाहर मैदान में आकर खड़े हो गए। इस दौरान कई लोगों के सामान अंदर इमारत में छूट गए। वहीं कुछ लोगों का कीमती सामान होने की वजह से वापस इमारत में जाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उन्हें वहीं रोक लिया।
लैब में रखे केमिकल से भडक़ी आग
इसी कक्ष में प्रयोगशाला होने के कारण वहां कई प्रकार के केमिकल भी रखे हुए थे जिनके आग की चपेट में आने से आग और भडक़ी और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाडियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
इस दौरान लगभग 15 गाडिय़ां पानी फायर किया गया तब आग पर काबू पाया। आग संभवत: शाट सर्किट के कारण लगी। आग से कितना नुक्सान हुआ अभी उसका पता नहीं चल सका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









