मनुष्य सच्चे मन से भगवान का नाम ले तो उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं
Jun 24 2024
ग्वालियर ग्राम दुबहा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित रवि तिवारी महाराज ने बताया कि जो भी मनुष्य सच्चे मन से भगवान का नाम लेता है तो उसके सारे बिगड़े काम बन जाते है और उसका ह्रदय निर्मल हो जाता है। भगवान का नाम मनुष्य के ह्रदय में भगवान की कथा को सुनने से आता है।
इस संसार का कोई भी मानव अमर नहीं है,सबकी मृत्यु निश्चित है। मनुष्य कितना भी बड़ा ज्ञानी हो, धनवान हो, राजा, भिखारी, साधु हो, सभी मनुष्य को एक दिन इस दुनिया को छोड़ कर जाना है। मनुष्य को हर दिन कथा को सुनना चाहिए। संसार के सारे दु:ख को सिर्फ भगवान ही समाप्त कर सकते है, इसलिए सभी मनुष्य को भगवान की शरण में चले जाना चाहिए।
जो भी मनुष्य भागवत कथा को सुनता है उसका कल्याण हो जाता है और उसके सारे दुखों का नाश हो जाता है। हर मनुष्य अपने ज्ञान और भक्ति के बल पर ही भगवान का दर्शन कर सकता है। जो भी मनुष्य भगवान से सच्चे मन से प्रेम करता है, भगवान उसके सारे बिगड़े काम को बना देते है। हर मनुष्य को अपने बच्चों को भगवान के भजन का श्रवण करवाना चाहिए। इस अवसर पर कथा परीक्षित एवं अन्य भक्तगणों ने श्रीमद् भागवत ज्ञान पुराण की आरती की इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









