गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा इंडस्ट्री लर्निंग प्रोग्राम आयोजित
Jun 24 2024
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा इंडस्ट्री लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन प्लस91 लैब्स में किया गया। जिससे नौकरी से पहले कंपनी कल्चर एवं कार्यों के बारे प्रैक्टिकल रूप से जान सकें। कैंपस टू कॉर्पोरेट के तहत युवाओं ने इनोवेशन एवं क्रियेटिविटी, बिजनेस मॉडल्स, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, कस्टमर फोकस, नेटवर्किंग, इंडस्ट्री इनसाइट आदि के बारे में जाना।
मेंटर के रूप में मौजूद प्लस91 लैब्स के सीनियर कंसल्टेंट नवकार जैन एवं आयुष सरवैया ने युवाओं को बताया कि कॉर्पोरेट इनसाइट्स से लैस होकर, आप न केवल अपनी व्यक्तिगत उत्पादकता और प्रभावशीलता को बढ़ा सकते हैं, बल्कि कंपनी की समग्र सफलता में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इससे आप अपने करियर में तेजी से प्रगति कर सकेंगे और संगठन में एक मूल्यवान सदस्य बन पाएंगे। कार्यक्रम संयोजन सागर गुप्ता एवं निकिता राजपूत ने एवं आभार संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, अपर्णा शर्मा, विनीत राजपूत, आर्यन सोनी, कुमकुम झा, अभिराज साहू निखिल जैन, जतिन श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद थे ।
नौकरी से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
कंपनी की विजन और मिशन का समझना। कंपनी का कल्चर एवं वैल्यूज। प्रबंधन की संरचना और नेतृत्व की शैली। बाजार और प्रतिस्पर्धा का ज्ञान, वित्तीय प्रदर्शन और लक्ष्य। कम्युनिकेशन एवं सपोर्ट, इनोवेशन एवं चैंज के लिए तैयार रहना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









