ग्वालियर से ५१ सदस्यों का दल अमरनाथ यात्रा पर रवाना

Jun 24 2024

ग्वालियर। बाबा बर्फानी समिति संरक्षक महेंद्र भदकारिया, अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील बिरला, श्याम लहारिया, सुनील शिवहरे के साथ में ५१ सदस्यों का दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
पन्नालाल गौड़ ने बताया कि यह दल पहले भंडारे पर बाबा का भव्य दरबार सजायेगा। उसके बाद भडारे का शुभांरभ करा कर पहलगाम के मार्ग से अपनी यात्रा ३० जून को शुरू करेगें। बाबा के दर्शनों के बाद बालटाल में उतरकर फिर पांच दिन भंडारे पर यात्रियों की सेवा में तत्पर तैयार रहेगा। भडारे का शुभआरंमभ २८ जून को किया जायेगा।