भूमि का सीमांकन करने पहुंचे पटवारी को बंधक बनाकर पीटा
Jun 24 2024
ग्वालियर। जमीन का सीमांकन करवाने पहुंचे पटवारी को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना भितरवार इलाके की है, जिसकी शिकायत करवाने के लिए पीडि़त थाने पहुंचा। जहां पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हल्का पटवारी अंकित शर्मा सोमवार सुबह भितरवार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम जतर्थी में एक विवादित जमीन का सीमांकन करने पहुंचे थे। जहां वह नपती कर रहे थे, इसी दौरान गांव में ही रहने वाले सोनू गुर्जर, कल्ला गुर्जर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया।
जो उन्हें काम करने से रोकते हुए खींचकर रोड पर ले आए, और उनकी मारपीट करना शुरू कर दी। किसी तरह समझा-बुझाकर वह आरोपियों के चंगुल से छूटे और वरिष्ठ अफसरों को घटना की जानकारी देकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी पटवारी को खींचकर रोड पर ले आए, और बीच सडक़ पर ही लात-घूंसों से उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां से निकलने वाले राहगीर दहशत में आ गए। जो रुक-रुककर पूछते रहे कि आखिर माजरा क्या है, लेकिन कोई भी अकेले पिट रहे पटवारी को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
पटवारी के साथ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने की सूचना पाकर एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेने के उपरांत पुलिस अफसरों को आरोपियों खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









