अनुभूति द्वारा ज्वाइंट बोर्ड मीटिंग में सेवा कार्यों के संकल्प लिये गये
Jun 24 2024
ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की ज्वाइंट बोर्ड मीटिंग में सेवा कार्यों के संकल्प लिये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के सुनील गोयल थे। तथा अध्यक्षता क्लब की मीनाक्षी गोयल द्वारा की गयी।
कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात अतिथिगण का स्वागत कर अनुभूति क्लब की निवृत्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल द्वारा बैठक में पधारे सभी लोगों का शाब्दिक स्वागत किया गया। सहसचिव डॉ हरिओम सिंहल द्वारा पिछली बैठक का कार्यवृत्त पढक़र सुनाया तथा कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा वर्ष 2023-24 का आय-व्यय का ब्यौरा सदन में प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन द्वारा करतल ध्वनि से स्वीकार किया गया तथा गत वर्ष में क्लब की अध्यक्षा द्वारा दिये गये आर्थिक सहयोग की सराहना भी की गया।
तदुपरांत क्लब की परंपरानुसार निवृत्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल द्वारा नवीन अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता का स्वागत कर अपना अध्यक्षीय बैच सौंपा गया तथा नवीन मानसेवी सचिव डॉ हरिओम सिंहल तथा नवीन कोषाध्यक्ष नीरज मंगल का स्वागत किया गया।
नवीन अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता द्वारा सम्मानीय मंच व सदन को नमन करते हुए सभी का शाब्दिक स्वागत किया गया। तथा सभी लोगों से आगामी सत्र में सहयोग देने की अपील की गयी। इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष द्वारा नवीन सेवा कार्यों वृक्षारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डायबिटीज व एनीमिया से मुक्ति, प्रभुजनों को भोजन, बुजुर्गों का सम्मान, स्वच्छता जागरूकता तथा सेवा कार्यों में युवाओं की भागीदारी आदि सेवा कार्यों का संकल्प लिया गया। सदन को माह जुलाई व अगस्त में किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देकर कार्यों का विभाजन किया गया। अंत में आभार क्लब के मानसेवी सचिव डॉ हरिओम सिंहल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, संदीप अग्रवाल, ओपी जैन, रामरतन गर्ग, चंदन जायसवाल, प्रीति झा, नीलू शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव, किशटी गोस्वामी, सपना मंगल सहित सदस्यगण व उनके परिवार जन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









