विकलांगों की बैठक में जौहरी ने रोजगार संबन्धित जानकारियां दी
Jun 24 2024
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ की एक फूलबाग मैदान में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी विकलांग भाईयो को संबोधित करते हुए जौहरी ने विकलांग जनों को रोजगार से संबन्धित जानकारी दी।
अनूप जौहरी ने कहा कि जिन विकलांग भाई बहिनों ने अपना रोजगार कार्यालय में पंजियन नहीं कराया है। बह शीघ्र ही अपना पंजीकरण आनलाइन करालें। जिससे कि मप्र सरकार द्वारा जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर विभिन्न सरकारी विभागों में विकलांग कोटे के तहत रिक्त पदों का विषेश भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिससे उसका लाभ प्राप्त कर सकते है। वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किये जाने हेतू अपना आधार कार्ड ओनलाइन अपडेट करायें। एवं जिन विकलांग वृद्ध, विधवा एवं परित्याकता निराश्रितों ने अभी तक अपना आधार कार्ड समग्र आईडी में लिंक नहीं कराया है बह शीघ्र लिंक करायें। केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में आपको जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना बन्द हो जायगा। इसी के साथ ही जौहरी द्वारा आर्थिक तंगी से जूझ रहे उपस्थित विकलांग जनों की मदद हेतू आर्थिक सहायता दिलवाने हेतू सूची तैयार की गई। आर्थिक सहायता हेतू अपने जरुरी दस्तावेज बंटी श्रीवास के पास दो दिवस के अन्दर जमा कराने हेतू जौहरी ने कहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









