बेखौफ बदमाशों का आतंक, सडक़ पर जा रहे लोगों को थप्पड़ मारकर भाग रहे थे

Jun 24 2024

ग्वालियर। चंबल अंचल के युवाओं में गुंडागर्दी का शौक इस कदर हावी है कि बदमाश नशे में चूर होकर बिना किसी वजह के सडक़ पर जा रहे राहगीरों के साथ सरेआम गुंडागर्दी करने पर उतारू हैं। ऐसा ही एक मामला फूलबाग इलाके का है। जहां शराब के नशे में चूर दो बाइक सवार युवकों ने कई राहगीरों को अपनी गुंडागर्दी का निशाना बनाया। हालांकि बाद में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों सडक़ पर गिर पड़े जिसके बाद लोगों ने पकड़ा और रस्सी से बांधकर उनकी जमकर मारपीट की।
 कुछ देर बाद पुलिस की एचआरडी गाड़ी वहा पहुंची और दोनों को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई थी, जहां पुलिस ने बदमाशों की गुंडागर्दी  के शिकार हुए युवकों की शिकायत मामला दर्ज कर बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी का है, जहां बदमाशी के जुनून में अपनी गुंडागर्दी दिखाने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने सडक़ों पर चल रहे राहगीरों को चांटे, थप्पड़ जड़ दिए और तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फूलबाग चौराहे की तरफ भागे थे। लेकिन गाड़ी के अनबैलेंस होने के बाद पीछा कर रहे राहगीरों ने बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी। बदमाशों ने राह चलते लोगों को इस कदर मारा कि की लोग लहूलुहान हो गए। 
रह चलते लोगों से मारपीट करने वाले दोनों बदमाश बिना नंबर की बाइक चला रहे थे, और सवार बदमाशों का इरादा बाजार में अपना खौफ कायम करना था। लेकिन जैसे ही बदमाश पकड़ में आए तो वहा मौजूद लोगों ने दोनों बदमाशों को रस्सी से बांधकर उनकी जमकर मारपीट कर दी।
बदमाशों की मारपीट का शिकार हुए युवक का कहना है की दो लडक़े बिना नंबर की बाइक से लोगों को चांटे और थप्पड़ मारते हुए तेजी से आ रहे थे। जिसके कारण वाहन पर चलने वाले चालक गाड़ी से गिरे और उनके चोटें भी आईं। वहीं बदमाशों की गाड़ी फूलबाग चौपाटी के सामने अनियंत्रित होकर गिरी वैसे ही लोगों ने उन्हें पकड़ कर मारपीट करना शुरू कर दी। दोनों बदमाश भाग न जाएँ इसके लिए उन्हें रेलिंग से बांध दिया।
काफी देर बाद एफआरवी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को पकड़ कर थाने ले गई। पकड़े गए बदमाशों में की पहचान मनीष कश्यप निवासी कुम्हरपुरा, दीपक प्रजापति निवासी ठाठीपुर के रुप मे हुई हैं और बेलदारी का काम करते हैं। घटना के वक्त दोनों ही बदमाश शराब के नशे में चूर थे।