अनुशासन ही सफलता की कुंजी है:मंत्री नारायण सिंह
Jun 24 2024
ग्वालियर। वंदे मातरम समूह के तत्वाधान एवं सरस्वती शिशु मंदिर के सहयोग से 20 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर एवं नाट्य कार्यशाला कला दर्शन 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यशाला के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं खूब लड़ी मरदानी महा नाट्य के कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, घनश्याम पीरौनिया, आलोक शर्मा, सुमित तिवारी, चंद्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह ने अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इसे जीवन में प्रमुखता से पालन करना चाहिए। कला व्यक्तित्व निर्माण का एक प्रमुख साधन है अत: प्रत्येक व्यक्ति को कोई ना कोई कला सीखना चाहिए। जिससे उसके जीवन में कभी भी अवसाद नहीं आता। नाट्य कला एक ऐसी कला है जिसमें सभी कलाओं का मिश्रण होता है उन्होंने खूब लड़ी मर्दानी महा नाट्य के कलाकारों को बधाई थी कि उन्होंने भारत का लक्ष्मीबाई पर आधारित सबसे बड़ा महा नाट्य तैयार किया।
जिसमें 250 कलाकारों ने भागीदारी की जिसके अंतर्गत ऊंट, घोड़े, १० रथ, बैलगाड़ी का प्रयोग करना अपने आप में मध्य प्रदेश के रंगमंच में एक अभिनव प्रयोग है। निश्चित रूप से महा नाट्य खूब लड़ी मर्दानी भारत के रंगमंच के इतिहास में प्रमुख स्थान रखता है। जो वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई एवं अन्य महान क्रांतिकारियों को समर्पित है।
जिससे हम सभी को प्रेरणा मिलती है कि यह महा नाट्य समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है। विशिष्ट अतिथि आलोक शर्मा ने वंदे मातरम समूह द्वारा आयोजित निशुल्क कार्यशाला को समाज के लिए एक प्रेरणा का केंद्र बताया। पूर्व विधायक घनश्याम पीरौनिया ने युवाओं को राष्ट्रीय निर्माण में अपनी शक्ति का प्रयोग करने हेतु आग्रह किया एवं कलाओं के माध्यम से नवाचार करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यशाला के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार प्रदान किए गए साथ महानत्य खूब लड़ी मर्दानी के सहयोगियों का सम्मान किया गया। जिसमें ओम प्रकाश मेहर, अंकित माथुर, नारायण पिरोनिया, रुबी गुप्ता, दीपा शर्मा, तेज प्रताप सिंह, प्रवीण अग्रवाल, उमेश शर्मा, मोनिका अग्रवाल, शिखा सोनी, विवेक एवं रिपु दमन झा को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं में नाविका गुप्ता, रूही शर्मा, नबीका पाल, आराध्या शर्मा, प्रियांशी सिकरवार, राशि, गुनगुन, लक्ष्मी, नियति राजपूत, हिमांशु शर्मा, आकांक्षा, राजा बुंदेला, अंशिका सिकरवार, प्रसिद्ध प्रताप सिंह, कनक अग्रवाल, रुद्रप्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, वैष्णवी चौहान, श्रेया राजावत, गुनगुन तिवारी, अनन्या एवं यश पाराशर को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन वंदे मातरम समूह के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह एवं आभार रुबी गुप्ता ने कियाद्ध स्वागत परिचय नारायण पीरोनिया ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुलदीप पाठक, उत्तम पाठक, रचना मयंक पालीवाल, अंकित भार्गव उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









