भविप शाखा संपर्क का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Jun 24 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद की एक नई शाखा संपर्क का शपथ ग्रहण समारोह कैंसर हॉस्पिटल मेडिकल सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री भविप अनूप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव मौजूद थे।
इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष के रूप में  जयजीव  मिश्रा ने शपथ लेते हुए कहा की शाखा संपर्क ग्वालियर में प्यास बुझाने के लिए एक टैंकर चलाने का प्रयास करेगी, और वनवासी बच्चों के लिए चैरिटी प्रोग्राम भी किए जाएंगे। सचिव के रूप में श्रीमति कांता शर्मा ने नए वर्ष भर सेवा कार्य करने की शपथ ली। कोषाध्यक्ष के पद पर अवधेश गुप्ता ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार शर्मा व नीना अग्रवाल ने किया तथा आभार परमानंद शर्मा ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी आरके चोपड़ा, दीपक शर्मा, पीडी मिश्रा, संजय धवन, अलोपी बंसल, अशोक गर्ग, अर्चना मिश्रा, अमित सेठी, अनिल गुप्ता, जीके सूरी, निधि गर्ग, अशोक शर्मा, राजकुमार गुप्ता, अरविंद गौड़ सहित संपर्क शाखा के सदस्यगण सपरिवार उपस्थित थे।