आसमानी माता का वार्षिक मेला लगा

Jun 24 2024

ग्वालियर। गुप्तेश्वर मंदिर के सामने प्राचीन आसमानी माता मंदिर के सेवक मनीष मांझी ने बताया कि आसमानी माता मंदिर पर लगा चार पालकी के मेला का आयोजन किया जा रहा है।
मनीष मांझी ने बताया की यह मेला 50 वर्षो के भी पुराना है। चारो ओर से भक्त जन चार पालकी लाते हैं। हजारों की संख्या में भक्त आते है। देश प्रदेश में अच्छी बरसात के लिए माता से विनती करते हैं। मेले में धार्मिक झाकी भी लगाई गई,भंडारा प्रसादी भी वितरण हुआ।
मेले में पधारे अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री नथलाल बाथम, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री घनश्याम पिरोनिया, पूर्व मंत्री सीताराम बाथम, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरपाल मांझी, पार्षद दीपक मांझी, पार्षद भगवानदास कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, त्रिलोक राठौर, सतीश साहू, राकेश मांझी, नवल मांझी, मनोज बाथम, कमल बाथम  आदि ने मंत्री नारायण सिंह का स्वागत व सम्मान किया।