दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Jun 24 2024

ग्वालियर। संस्था स्व. मीना स्मृति कन्या शिक्षा समिति हनुमान घाटी शब्दप्रताप आश्रम रोड शिंदे की छावनी के द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक दिवस के अवसर पर डीडीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में नृत्य, लोकगीत, ड्रामा आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस मुख्य अतिथि श्रीमती रुचिका श्रीवास्तव रही तथा अध्यक्षता एडवोकेट अनामिका शर्मा ने की विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती नीतू परिहार रही। 
कार्यक्रम में संस्था व मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्राजूलित कर माल्या अर्पण किया। उसके पश्चात कलाकारों द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, बेटी बचाओ पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढक़र के भाग लिया। 
मुख्य अतिथि श्रीमती रुचिका श्रीवास्तव ने बताया गया कि विश्व में भारत की संस्कृति की एक अलग ही पहचान है। विदेश के लोगों ने भी यह स्वीकार किया है। 
दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा शर्मा ने अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा शर्मा एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मीनू परिहार रहीं। कार्यक्रम में एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति कुमारी मनोरमा, दीपावली रंजन एवं शैली अग्रवाल, राम तोमर, लखन तोमर एवं अन्य लोगों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ पर एवं पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया।