जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों ने पी जिंदगी की दो बूंद
Jun 23 2024
ग्वालियर। जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रक्षा कवच पहनाने के लिये तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार 23 जून को शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन रविवार 23 मई को जिले भर में बनाए गए पोलियो बूथ पर बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई गई। अभियान के तहत आज भी घर-घर जाकर शेष बचे बच्चो को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आमजन से अपील की थी कि 23 जून को जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद खुराक अवश्य पिलवाएं। साथ ही अगर किसी कारण 23 जून को पोलियो की दवा न पिला पायें तो 24 व 25 जून को दवा अवश्य पिलवायें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर. के. गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में लगभग 3,47,305 बच्चो को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 2216 बी-टाइप के बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 140 सी टाईप टीमें पहले दिन से ही घर-घर भ्रमण करेंगी। साथ ही 83 टीमें ट्रांजिट बूथ द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, इत्यादि पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा 15 मोबाइल टीम के माध्यम से घुमंतू परिवारों, सडक़ निर्माण, क्रेशर ईंट भट्टों इत्यादि माइग्रेटरी परिवारों के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगी।
अभियान को सफल बनाने में जुटे 4965 कर्मचारी
जिले में पल्स पोलियो अभियान को अंजाम देने के लिए करीबन 4 हजार 712 कर्मचारी एवं 253 सुपरवाइजर सहित कुल 4 हजार 965 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिला स्तर से प्रत्येक विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र ग्वालियर हेतु जिला स्तरीय पर्यवेक्षक चिन्हित किए गए हैं, जो कि अभियान के दौरान संबंधित विकासखंड का पर्यवेक्षण करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा अभियान के सफल संचालन में तकनीकी सहयोग देने के साथ- साथ सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









