थाना उटीला पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को धौलपुर से दस्तयाब कर परिजनों को दिया
Jun 23 2024
ग्वालियर। एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में एएसपी अखिलेश रैनवाल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना उटीला क्षेत्र के ग्राम बंधौली से एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची घर से गायब हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उटीला में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी उटीला द्वारा उक्त नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के लिये थाना बल की टीम को लगाया गया। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल व थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश में अथक प्रयास किये गये और आसपास के सभी रेलवे स्टेशन को सूचित किया गया।
थाना उटीला पुलिस द्वारा उक्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को जीआरपी धौलपुर (राजस्थान) की मदद से सकुशल दस्तयाब किया गया और उटीला पुलिस नाबालिग को धौलपुर से वापस लाई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह 8 बहने हैं और उसका गांव से शहर की और जाने का मन किया तो वह ट्रेन में बैठ गई थी।
थाना उटीला पुलिस ने तस्दीक उपरान्त उक्त उक्त नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजनों ने उटीला पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।
उक्त नाबालिग बालिका को धौलपुर से सकुशल दस्तयाब करने में थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत, हरिओम शर्मा, शुभांगी शर्मा और थाना उटीला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









