डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता में 210 बच्चों ने मंच से प्रस्तुति

Jun 23 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता का आयोजन 4 आयु वर्ग में रविवार को प्रात: 10 बजे से बाल भवन रूपसिंह स्टेडियम के सामने किया गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में रैना बनर्जी, एवम् नेहा शर्मा उपस्थित थीं। इस आयोजन को 4 आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। आयोजन में बच्चों ने वैस्टर्न डांस एवम् क्लासिकल डांस की प्रस्तुति अपने मनपसंद गाने पर मंच के माध्यम से दी।
आयोजन को 4 आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के बच्चें वर्ग बी में 9 साल से 14 साल के बच्चे एवम् वर्ग सी में 15 साल से 25 साल तक के प्रतिभागी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए भी एक ग्रुप बनाया गया था।
इस सम्पूर्ण आयोजन में 85 सोलो नृत्य की प्रस्तुति, 15 समूह नृत्य की प्रस्तुति एवम 16 युगल नृत्य की प्रस्तुति प्रतिभाओं ने मंच के माध्यम से दी। एक से सुंदर एक प्रस्तुति देखकर निर्णायक मंडल ने भी बच्चों सराहना की। इस सम्पूर्ण आयोजन में करीब 210 बच्चों ने लगातार 7 घंटे मंच पर प्रस्तुति दी।
 आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।इसके अतिरिक्त विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। नृत्य महोत्सव डायनामिक बिग डांस प्रतियोगिता को एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य कैटेगरी वैस्टर्न व क्लासिकल कैटेगरी में आयोजित किया गया था। आयोजन में धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, मनोज कुचिया, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।