जर्जर दीवार ढाई साल के मासूम बच्चे पर गिरी, मौत
Jun 23 2024
ग्वालियर। थाटीपुर में घर के आंगन में खेल रहा ढाई साल का मासूम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जर्जर हो चुकी दीवार उसके ऊपर आ गिरी। मलबे में दबकर मासूम ने मां के सामने ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया। हांलाकि परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना रविवार सुबह थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित भदौरिया मार्केट के पास पीली बिल्डिंग की है।
मासूम कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ नानी के घर आया था। परिजन बच्चे के शव को लेकर जब घर के लिए रवाना हो गए तो पुलिस ने उनको कॉल कर वापस बुलाया। जो दीवार गिरी है वह 20 साल से भी ज्यादा पुरानी है।
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में दर्पण कॉलोनी भदौरिया मार्केट के पीछे सरकारी क्वार्टर में रहने वाले राकेश बाथम पेशे से एक मजदूर हैं। 3 महीने से राकेश बाथम की बेटी मधु अपने ढाई साल के बेटे साहिल को लेकर पिता के घर रह रही थी।
रविवार सुबह 9 बजे मधु का बेटा साहिल घर के आंगन में खेल रहा था। उसकी मां और अन्य परिजन घर के काम में व्यस्त थे। तभी सरकारी क्वार्टर में बनी पुरानी जर्जर दीवार आंगन में खेल रहे साहिल पर गिर पड़ी। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही बच्चे के परिजन व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चा दीवार के नीचे दब गया है। इसका पता चलते ही परिजन ने तत्काल दीवार का मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्चे की नब्ज टटोलने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दीवार के नीचे दबने से बच्चे के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोट आई थीं।
पता लगा है कि मधु की शादी 4 साल पहले फिरोजाबाद में रहने वाले इंद्रजीत बाथम के साथ हुई थी। शादी के 1 साल बाद साहिल का जन्म हुआ था। लेकिन 3 महीने पहले मधु का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वह अपने बेटे साहिल को लेकर ग्वालियर अपने पिता राकेश के पास आकर रह रही थी। यहां एक पुरानी व जर्जर दीवार अचानक ढह जाने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। परिजन कई बार उस दीवार को सही कराने की सोचते रहे, लेकिन लापरवाही में छोडी दीवार से बुझ गया इकलौता चिराग।
घटना के वक्त मौजूद पड़ोसी महिला मालती यादव वहीं थी मालती ने बताया कि ढाई साल का साहिल, अपने घर के आंगन में खेल रहा था तभी उस पर पुरानी दीवार आ गिरी। दीवार काफी पुरानी थी और उसके नीचे नाली बनी हुई थी। जिससे बच्चा उसमें दब गया। कुछ देर पहले तक उसे साइकिल चलाते देखा था, लेकिन यह नहीं पता था कि उसके साथ पांच मिनट बाद यह हादसा होने वाला है।
इकलौते बेटे की मौत का पता चलते ही उसकी मां मधु की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। उसकी हालत देखकर परिजन उसे पास ही स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। जिसके बाद उसकी चेतना लौटी है। बच्चे के अपने सामने तड़पते हुए दम तोड़ते देखने के बाद उसके आंसु थम नहीं रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









