संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jun 22 2024

ग्वालियर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त पदों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा अधिकारियों, कर्मचारियों का वरिष्ठा के आधार पर संविलियन किया जाये।
क्योंकि विगत 10 से 20 वर्षो से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में पूर्ण ईमानदारी एवं लगन से लगातार सेवायें दे रहे है एवं शासन प्रशासन से अपने हक अधिकारों की मांगो को लेकर समय-समय पर सरकार से गुहार लगा रहे है। सरकार द्वारा वर्ष 2018 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जो नीति बनाई गई थी उसे भी लागू नहीं किया पुन: जुलाई 2023 में सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की महापंचायत बुलाकर घोषणा की गई एवं कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी वह संविदा नीति आज दिनांक तक लागू नहीं की गई। इस संबंध में सरकार से अनुरोध है कि अतिशीध्र संविदा नीति 2023 लागू की जाए।