रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Jun 22 2024

ग्वालियर। जेसीआई मंडल 6 मध्यप्रदेश जेसीस ऑफ ग्वालियर व रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि आईजी अरविंद सक्सेना, नवल किशोर शुक्ला ने सभी रक्तदातो का मनोबल बढ़ाया और रक्तदाताओ के प्रशिपत्र भेंट किये।
आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा रक्त का कोई विकल्प नही है। स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके पीडि़त व्यक्ति की मदद कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति जिसका हीमोग्लोबिन 12,5 प्रतिशत से अधिक हो वह 3 माह के अंतराल रक्तदान कर सकता है।
एन शुक्ला ने कहा मेरा प्रयास है सभी जरूरत मंद व्यक्ति को समय पर ब्लड उपलब्ध हो पीडि़त व्यक्ति स्वास्थ लाभ मिले। इसलिए समाज सेवी संस्था समय समय रक्तदान करते रहे।
इस मौके पर आनन्द मिश्रा, सधीर त्रिपाठी, शरद गोयल, अखिलेश दागी  ने रक्तदाताओं को मोडिवेट किया। जिससे जेसीस साथियों ने बहुत उत्साह के शानदार 50 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही जेसीआई मेट्रो, जेसीआई मृगनयनी, जेसीआई संकल्प शक्ति, जेसीआई ओस युवा शक्ति गुरुकुल   टीम ने रक्तदान किया। यह ब्लड रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर को दिया गया।
कार्यक्रम मेें अभिषेक भदौरिया, रविंद राजपूत, शरद गोयल, एसएन वर्मा, अनुपम तिवारी, मनोज चौरसिया, फहमीद खान, अजय शर्मा, विजेयता सिंह, प्रतीक जैन, प्रवीण भारद्वाज, डॉ. एसडी शर्मा, अमन अरोरा, विवेक खंडेलवाल उपस्थित थे। अमृता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्ति किया।