महापौर शोभा सिकरवार ने अमरचंद बाठिया स्मारक के सौंदर्यीकरण की घोषणा
Jun 22 2024
ग्वालियर। अंग्रेजों के खिलाफ ग्वालियर में युद्ध कर रही वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए खजाना खोलने वाले महान देशभक्त अमरचंद बाठिया के बलिदान दिवस पर शनिवार को हिंदू महासभा द्वारा उनके शहादात स्थल सराफा बाजार में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हे नमन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार और वार्ड 43 के भाजपा पार्षद संजय सिंघल ने अमरचंद बाठिया के बलिदान स्थल को सुंदर स्मारक के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें महान देशभक्त निरूपित किया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमरसिंह माहौर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणोत्सर्ग कर दिए वे इतिहास में महान कहलाए और जिन्होंने क्रांतिवीरों का साथ नहीं दिया उन्हे गद्दार निरूपित किया गया इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता है।
पूर्व सभापति लालजी जादौन ने कहा कि अमरचंद बाठिया महान देशभक्त थे इसी लिए उन्होंने भामाशाह बनकर लक्ष्मीबाई के लिए खजाना खोल दिया था। पत्रकार प्रवीण दुबे ने अपने संबोधन में अमरचंद बाठिया के साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि उनके शहादत स्थल पर लगा नीम का पेड़ जिसपर कि उन्हें तीन दिनों तक फांसी पर लटकाया गया था उसे ही काट दिया गया।
श्री दुबे ने स्थानीय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों से इस स्थल के सौंदर्यीकरण किए जाने की बात कही। कार्यक्रम के आयोजक और अमरचंद बाठिया स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अमरचंद बाठिया के स्मारक के सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमरचंद बाठिया के वंशज मनोज बाठिया मजदूर दल से विशाल सिंह किटकिरिया विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रामबाबू सेन ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









