बस और कन्टेनर में आमने सामने टक्कर में एक दर्जन यात्री घायल

Jun 21 2024

डबरा। ग्वालियर से दतिया की और जा रही बस हरीपुर के पास सामने से आ रहे कन्टेनर से भिडऩे से बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये जिनको डबरा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
घटना में घायल ग्यादीन उम्र 60 वर्ष, उर्मिला पत्नि कोशल उम्र 60 वर्ष निवासी बकवां मौठ की गम्भीर हालत है। जिन्हे प्रार्थमिक उपचार के वाद ग्वालियर रेफर किया गया है। 
घायलों में देवेन्द्र वेरागी, सियाराम नायक, गोंपाल रायकवार, तनु रायकवार, कृष्णकन्हैया, कुरेशा, अनीषा, हर्ष,लक्ष्मी आदि घायल है।
देखने में आया कि क्षेत्र में अनफिट खटारा बसे छमता से अधिक सवारियों ढोती देखी जा सकती है। कई वार तो यात्री वाहनो के गेटों एवं छतों पर यात्रा करते देखे जा सकते है। अनफिट वाहन डबरा, भितरवार, चीनोर, ग्वालियर दतिया रोड़ पर कभी भी देखे जा सकते है। 
जवकि डबरा से भितरवार, चीनोर, ग्वालियर, या दतिया रोड़ पर पुलिस प्रशासन 24 घण्टे तैनात रहता है। लेकिन इन्हे न ही आवरलोड वाहन नजर आते है न ही अनफिट। शहर के पत्रकारों ने कई वार प्रशासन ध्यान आकर्षित करने के लिये शोशल मीडिया एवं अखवारों, चेनलो के माध्यम से अवगत कराया लेकिन प्रशासन गम्भीर घटना के इन्तजार में रहता है। 
घटना घटते ही चालानी कार्यवाही करते है वह भी एक या दो दिन यही कार्यवाही यदि पहले और निरन्तर की जाए तो कई जिन्दगिंया वचाई जा सकती है घटनाओं को रोका जा सकता है।