प्राचीन काल से ही है योग का महत्व: प्रो नाहर

Jun 21 2024

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में  शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान कुलपति प्रो साहित्य कुमार नाहर ने कहा कि हमारे जीवन में योग का बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही योग को हमारे देश में बढ़ावा दिया गया। इसके महत्व का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आज योग को विश्व के सभी देशों ने अपना लिया है। हम सबको ऐसी  कोशिश करना  चाहिए कि अगली पीढ़ी योग को पूरी तरह से समझ सके। 
कुलसचिव प्रो राकेश कुशवाह ने कहा कि योग कई तरह की बीमारियो से बचाता है। इससे हमारे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। 
इस दौरान योग विशेषज्ञ केशव सिंह गुर्जर ने सूक्ष्म व्यायाम और सूर्यनमस्कार के साथ साथ आसन जैसे वृक्षासन, जानू शीर्षासन, पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, धनुरासन, चक्रासन, शलभासन नौकासन आदि के साथ साथ प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, शीतली, भ्रामरी और ध्यान योग आदि करवाए। 
इस अवसर पर रासेयो अधिकारी विवेक पांडेय, डॉ हिमांशु द्विवेदी, डॉ गौरीप्रिया, डॉ पारुल दीक्षित, डॉ मनीष करवड़े और डॉ संजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और रासेयो के वालंटियर मौजूद रहे।