मूक बधिर कल्याण संस्था के छात्रों ने स्टेडियम में मैच देखा
Jun 21 2024
ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मध्य प्रदेश लीग टी20 क्रिकेट में ग्वालियर चीताज़ के आमंत्रण पर मप्र मूक बधिर कल्याण संस्था के पूर्व एवं वर्तमान छात्र मैच का आनंद लेने स्टेडियम पर गए।
संस्था के बाबा पुरोहित ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और कॉमेंट्रेटर अमय खुरासिया तथा ग्वालियर चीताज के खिलाड़ी व्यंकटेश अय्यर एवं कप्तान पार्थ साहनी से मिलवाया। सभी छात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडिय़ों को अपने बीच पा कर बहुत ही उत्साहित और रोमांचित थे। सभी खिलाडिय़ों ने संस्था की शिक्षिकाओं की सहायता से इन बच्चों के साथ मूक बधिरों की सांकेतिक भाषा में वार्तालाप किया और बच्चों तथा शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। वे इन बच्चों में क्रिकेट के प्रति इतनी दिलचस्पी देखकर बहुत खुश थे। उन्होंने इन बच्चों को क्रिकेट में सहायता करने की भी इच्छा जताई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय पापरीकर एवं शिक्षक भी उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री पापरीकर द्वारा ग्वालियर चीताज के ओनर निधिपति सिंघानिया एवं माधव सिंघानिया का विशेष आभार व्यक्त किया जिनकी पहल से इन दिव्यांग बच्चों को ये अवसर मिला कि वो अपने प्रिय खिलाडिय़ों से मिल सके
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









