लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में योग दिवस का आयोजन

Jun 21 2024

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में ग्वालियर जिला प्रशासन के सयुक्त तत्वधान में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में कार्यवाहक कुलपति प्रो. इंदू बोरा मौजूद रही। 
कार्यक्रम में कार्यवाहक कुलपति प्रो. इंदू बोरा ने योग से शरीर में होने वाले लाभ को बताया और योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है। कार्यक्रम में प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव और संस्थान के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।