भारत विकास परिषद ग्वालियर नगर समन्वय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
Jun 21 2024
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ग्वालियर नगर समन्वय के अंतर्गत सभी शाखाओ के द्वारा माधव मंगल वाटिका ज्येंद्रगंज पर योग किया गया। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग द्वारा बताया गया की सहयोग शाखा की सदस्य एवम योगाचार्य मुख्य अथिति श्रीमति रानी बंसल द्वारा सुबह कराया गया। कार्यक्रम का अर्चना मिश्रा,अनूप अग्रवाल, सुधा गुप्ता व अशोक शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम योग गुरु रानी वंसल द्वारा बताया गया कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए मनुष्य को प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए शरीर को तनाव मुक्त और शरीर को आराम के लिए योग जरूरी है। योगाचार्य द्वारा सर्वप्रथम योग के दस से पंद्रह आसन्न कराये और अनुलोम विलोम प्राणायाम कराया गया और मास पेशियों का खिचाव कैसे दूर करे बताया गया।
योग व्यायाम एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाता है और दीर्घायु प्रदान करता है।
कार्यक्रम में श्रीमती अलका कुशवाह, राजेश बंसल, श्रीमती मेघना सिंघल, अरविंद दूदआवत, अशोक शर्मा, अशोक गर्ग, महावीर गुप्ता, सतीश जैन, रामनाथ, संजय धवन, प्रीति एवं उनकी पूरी टीम, राजकुमार गर्ग एवं उनकी टीम, समर्पण शाखा से शाखा गुलाब प्रजापति की टीम, संपर्क शाखा से शाखा जयजीव मिश्रा एवं उनकी टीम, तानसेन शाखा से अरविंद गौर एवं उनकी टीम, विवेकानंद शाखा से जेसी गोयल एवं उनकी टीम वीरांगना शाखा से शैलजा एवं उनकी टीम उपस्थित थीं।
कार्यक्रम उपरांत छाछ एवं फल की व्यवस्था सहयोग शाखा एवं समर्पण शाखा द्वारा की गई। जल की व्यवस्था संस्कृति शाखा द्वारा की गई विशेष धन्यवाद सहयोग शाखा का जिसने कार्यक्रम की व्यवस्था की काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









