हायर सेकंडरी के टॉपर्स को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jun 21 2024

हायर सेकंडरी के टॉपर्स को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितग्वालियर। पीएम गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट ग्वालियर के सौजन्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पीएम गुप्ता स्मृति सम्मान समारोह शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में ग्वालियर जिले के विज्ञान संकाय में हायर सेकेंडरी स्कूल सार्टिफिकेट परीक्षा 2024 के टॉपर्स को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, मणिमाला, सम्मानवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 समारोह के मुख्य अतिथि दीपक पाण्डेय, विशेष अतिथि अजय कटियार जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर, अध्यक्ष श्रीमति पवित्रा गुप्ता, सचिव देवेन्द्र गुप्ता, डॉ. डीके शर्मा (से.नि. सिविल सर्जन), राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रन्थपाल शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासित अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं स्व. पीएम गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल, मणिमाला एवं पुष्पकली भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने ग्वालियर जिले के विज्ञान संकाय के टॉपर्स हर्ष सक्सेना, कु. ज्योति तोमर, मोहित पाल, कु. गरिमा पहारिया, रुद्रांश शर्मा, कु. यशिका अग्रवाल, सार्थक चौरसिया को प्रशस्ति पत्र, मणिमाला, एवं नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक पाण्डेय ने कहा कि छात्रों को जीवन में कभी भी हार नही मानना चाहिए। एक लक्ष्य लेकर चलो जब तक वो पूरा ना हो जाय तब तक मेहनत करों।
वहीं विशेष अतिथि अजय कटियार ने अपने उदबोधन में जीवन में सफलता के प्रसंग बताकर सम्मानित छात्रों को बधाई दी। श्रीमती गीता अग्रवाल व्याख्याता ने बच्चों के मोटिवेशन हेतु स्वरचित कविता सुनाई। 
कार्यक्रम में श्रीमती पवित्रा गुप्ता, योगेश सिंघल, एलएल गर्ग, आदित्य आर्य, दीपक अग्रवाल, नागेन्द्र गुप्ता, एमएल ओझा व विद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्याता एवं छात्र छात्राएँ आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक ने व  आभार डॉ. जीडी अग्रवाल ने किया।