टहलने निकले दो चचेरे भाई लापता, आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली
Jun 21 2024
ग्वालियर। घर से टहलने की कहकर निकले दो चचेरे भाई अचानक कहीं लापता हो गए। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी घासमण्डी में आठ जून की है। छात्रों के गायब होने का पता उस समय चला जब वह देर रात तक वापस नहीं आए और परिजन ने तलाश की तो उनका कहीं पर पता नहीं चला। अपने स्तर पर तलाश के बाद जब दोनों का पता नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। छात्रों के नाबालिग होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब छात्रों की तलाश के लिए घर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे उनका सुराग लगाया जा सके। छात्रों की आखिरी लोकेशन भोपाल आ रही है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी घासमण्डी निवासी पुष्पा राजपूत पत्नी पातीराम राजपूत ने शिकायत की है कि उनका 17 वर्षीय बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है और उनके घर पर पिछले आठ दिनों से उनके देवर का 16 वर्षीय बेटा भी रह रहा था। आठ जून को दोनों बच्चे घर से टहलने की कहकर निकले थे और उसके बाद वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी और नाते-रिश्तेदारों सहित अन्य परिचितों के घर पर जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चला तो वह थाने पहुंचे, पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिगोंं के परिजनों का कहना है कि उनकी ना तो किसी से दुश्मनी है और ना ही किसी बात पर उन्हें डांटा गया है। एक नाबालिग के पास मोबाइल था और वह कुछ दिनों तक चालू रहा है और अब बंद आ रहा है। उनकी लास्ट लोकेशन भोपाल आ रही थी ऐसा पता लगा है।
ग्वालियर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि दो छात्रों के लापता होने की शिकायत थाने पर आकर परिजनों ने की थी। परिजन की शिकायत पर दोनों छात्रों का अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









