निरोग रहने का सबसे बड़ा साधन है योग:शेजवलकर

Jun 21 2024

ग्वालियर। प्रतिदिन योग करने से आप निरोगी रह सकते हैं। योग के माध्यम से बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योग कार्यक्रम शुरू किया है उससे लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रतिदिन योग करके आप अपने आप को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं यह बात पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने योग दिवस पर छत्री मंडी लेडिस पार्क में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित निशुल्क योग शिविर में कहीं। योग शिविर के समापन पर पूर्व सांसद शेजवलकर ने महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमित त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
 शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद विवेक  शेजवलकर व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में उपस्थित बहनों को महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने योग कराया।
शिविर के समापन अवसर पर शेजवलकर ने कहा की महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षका श्रीमती त्रिपाठी द्वारा महिलाओं के लिए जो निशुल्क क्लास आयोजित की जा रही है वह उनकी एक सराहनीय पहल है उन्होंने कहा हम प्रतिदिन योग करके स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं और प्रतिदिन योग करने से हम अपने आप को निरोगी बना सकते हैं।
कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की प्रमुख श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है की महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी द्वारा पिछले 10 वर्षों से लेडीज पार्क छतरी बाजार में निशुल्क योग कक्षाएं आयोजित की जा रही है और इसमें सैकड़ो महिलाओं को लाभ मिला है।।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता तिवारी ने कहा की महिला पतंजलि योग समिति द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह एक सराहनीय पहल है और वह हमेशा महिला पतंजलि योग समिति की बहनों के द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की श्रीमती गायत्री शर्मा सहित एक सैकड़ा से ज्यादा बहने उपस्थित थी।