पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुआ योग दिवस का आयोजन
Jun 21 2024
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज ऑफ लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के शीतला सहाय सभागृह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक संछिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी डा. बीआर श्रीवास्तव, पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की संचालिका डा. श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर चिकित्सालय डा. गुंजन श्रीवास्तव, प्राचार्या पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रो. शिउली सरकार, दोनों संस्थाओ के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ फैकल्टी मेंबर्स एवं समस्त छात्र एवं छात्राए उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया तत्पश्चात संस्था के क्रीड़ा अधिकारी मुनेश रजक द्वारा छात्र एवं छात्राओ को योग प्रार्थना करवाई गई एवं अन्तर्राष्टी्रय योग शिष्टाचार के तहत योग अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर डा. बीआर श्रीवास्तव के द्वारा इस वर्ष की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग विषय पर वक्तव्य दिया गया एवं योग के दैनिक जीवम में महत्त्व को बताया गया की किस प्रकार हम योग को हमारे जीवन में शामिल करके हमारे जीवन में बदलाब ला सकते है। इसी कड़ी में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर चिकित्सालय डा. गुंजन श्रीवास्तव द्वारा भी योग दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किये गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









