थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन ने योग शिविर का आयोजन किया

Jun 21 2024

ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा संचालित निशुलक मां सरस्वती कंप्यूटर शिक्षा केंद्र पर सूर्य नमस्कार के साथ योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम गोल पहाडिय़ा स्तिथ जनकपुरी कॉलोनी में किया गया। जिसमे अतिथि स्वरूप योग प्रशिक्षक राजेश कुशवाह चेम्पियन मार्शल आर्ट एंड योग अकेडमी एवं विजय सोले ऑल मार्शल आर्ट ट्रेनिंग एसोसिएशन उपस्थित रहे।
इस दौरान संस्था द्वारा योग प्रशिक्षक को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है, हम सभी को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
इसके साथ ही सभी बच्चों को प्रेरित करने हेतु अभिषेक शिंदे, सूर्यांश दुबे को बुलाकर योग के विषय में बच्चों के साथ उनके अनुभव सांझा किए। 
 इस अवसर पर टीएसएफ परिवार सहित सुकन्या शर्मा, चित्रा कुशवाह, चेतन कुशवाह, केदार कुशवाह, अभिषेक मौर्य, महक आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।