अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद-मंत्री, विधायक व अधिकारीगणों ने किया योग

Jun 21 2024

ग्वालियर। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून शुक्रवार को सामूहिक योग किया गया है। शुक्रवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के मैदान पर प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में भव्यता के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामूहिक योग कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य विधायक, पार्षद भी इस सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सभी ने सामूहिक योग किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद भारत सिंह ने कहा कि जिसकी दिनचर्या ठीक मतलब सब कुछ ठीक है। योग करने से मन को शांति मिलती है। ध्यान केन्द्रित होता है। कार्य करने की क्षमता में विकास होता है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री ने योग के माध्यम से विश्व को योग दिवस के रूप में एक प्रेरणा देते हुए। 
वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह का कहना है कि योग करने से शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ मन स्वस्थ रहता है। सोचने और समझने की क्षमता में विकास होता है।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रात 6 से 7.50 बजे तक सामूहिक योग किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिगणों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकगण, विभिन्न योग संस्थायें, महाविद्यालयों व विद्यालयों के विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, शिक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया है।। जिले में विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में सांसद भारत सिंह कुशवाह, मंत्री कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँअर सिंह जाटव व उपाध्यक्ष प्रियंका सतेन्द्र सिंह, आईजी रविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, डीआईजी कृष्णावती देशावतु, एसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार, एडीएम टीएन सिंह व संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा दीपक पांडेय, आलोक शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सामूहिक योग में भाग लिया। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, योग संस्थाएं, विद्यार्थी, शिक्षक गण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सामूहिक योग में शामिल हुए।
एनसीसी कैडेट्स ने किया योग
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक1 मुरार में अजय कटियार जिला शिक्षा अधिकारी और कमानाधिकारी कर्नल आरएस लहल 8 एमपी बटालियन एनसीसी कम्पू के मार्गदर्शन में 255 एनसीसी कैडेट्स, छात्र -छात्राओं ने योग की विभिन्न मुद्राएं के साथ प्राणायाम और ध्यान किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग के नेतृत्व में छात्र छात्राओं को योग और ध्यान का शुभारंभ प्रार्थना से किया।