सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, हत्यारे अज्ञात
Jun 21 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस एक दिन पहले हुई पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी थी कि 24 घंटे में एक और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे साफ है कि बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।
अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं कि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने एक युवक के सीधे सिर में गोली मार दी, जिससे उसके सिर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद से आसपास के इलाकों में तनाव और दहशत का माहौल है। हत्या की सनसनीखेज वारदात शहर के बीचों बीच माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में अंजाम दिया गया।
शुक्रवार को माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पीछे गत रात की है। घटना का पता उसका चला जब स्थानीय लोग मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर जा पहुंचे जहां जांच पड़ताल के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक की हत्या किसने और क्यों की है।
माधौगंज थाना पुलिस को शुक्रवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पान पत्ते की गोठ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पीछे शासकीय माध्यमिक विद्यालय गेट के बाहर पड़ा हुआ है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की है। जांच में मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय मन्नाथ उर्फ भानू छारी पुत्र महेश छारी निवासी गुढा के बारह बीघा के रुप में हुई है।
पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक युवक पहले पान पत्ते की गोठ में ही रहता था। लेकिन एक साल पहले ही वह अपनी मां और दो भाइयों के साथ अपना मकान बेचकर चला गया था और गुढा के बारह बीघा में रहने लगा था। लेकिन वह हर एक-दो दिन बाद वहां पर आता रहता था। पुलिस अब पता लग रही की मृतक युवक वहां कब आया था और वह किसके साथ बैठा हुआ था। साथ ही पुलिस उसके दोस्तों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
मृतक के परिजन का कहना है कि मृतक प्राइवेट नौकरी करता था और पिछले एक डेढ़ महीने से उसने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन मकान बेचने के बाद भी अक्सर यहां आता रहता था।
अभी तक पुलिस को न तो हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला है और न ही खाली खोखा। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशने में जुटी है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
सीएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि माधौगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पान पत्ते की गोठ में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। जहां जांच पड़ताल में पता चला कि अज्ञात हत्यारों ने युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान मदन छारी के रुप में हुई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
आपको बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर शहर में हत्या की यह दूसरी वारदात है। गत रोज भी गिरवाई थाना इलाके में वीरपुर बांध पर पंकज राज नामक युवक की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









