बालिकाओं के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
Jun 20 2024
जयेन्द्रगंज में संजय कॉम्प्लेक्स के समीप संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी में स्कूल चलें हम अभियान के तहत पहुँचीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्कूल की बालिकाओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक श्री रविन्द्र सिंह तोमर, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नवोदिता गुप्ता व अन्य शिक्षकगण एवं स्कूली बालिकायें व उनके अभिभावक मौजूद थे।
अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विभिन्न स्कूलों में भविष्य से भेंट करने पहुँचे
स्कूल चलें हम अभियान के तीसरे दिन यानि गुरूवार को जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में पहुँचे। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों का स्वागत सत्कार किया, उन्हें उपहार सौंपे और प्रेरणादायी उदबोधन दिया। जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लश्कर के प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। इसी तरह संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक पाण्डेय ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतवाई, संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने शासकीय कन्या उमावि सिकन्दर कम्पू, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एचके सिंह ने अवाड़पुरा स्कूल एवं जिला परियोजना सकन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर ने शासकीय हाईस्कूल रेशम मिल में पहुँचकर भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच पहुँचे। सभी ने बच्चों का स्वागत किया और उपहार भेंट करने के बाद उन्हें सफलता के मंत्र बताए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









