कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बालिकाओं को बताया सफलता का थ्री पी फॉर्मूला
Jun 20 2024
ग्वालियर। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करने से सफलता हासिल होती है। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कही। श्रीमती चौहान स्कूल चलें हम अभियान के तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी की बालिकाओं को मार्गदर्शन देने एवं उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने पहुँची थीं। उन्होंने थ्री पी फॉर्मूला के जरिए बालिकाओं को सफलता का मंत्र बताया। साथ ही बालिकाओं का पुष्पाहारों से स्वागत किया, उपहार भेंट किए और उनके साथ भोजन भी किया।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा थ्री पी फॉर्मूला में पहली पी से आशय है पर्सिवियरेंस (दृढ़ता के साथ सतत प्रयास), दूसरी पी का मतलब है पॉजिटिविटी (सकारात्मकता) और तीसरी पी से आशय है प्रेयर (प्रार्थना)। उन्होंने थ्री पी फॉर्मूला पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम दृढ़तापूर्वक व सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिये सतत प्रयास करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। साथ में मन की मजबूती के लिये अपने माता-पिता, ईश्वर, प्रकृति या गुरूजन जिसके प्रति भी श्रद्धा हो उसकी प्रार्थना करना चाहिए। इससे एकाग्रता आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बच्चों से यह भी कहा कि कड़ी मेहनत व प्रयास के बाबजूद कई बार हम असफल होते हैं, इससे निराश नहीं होना चाहिए। जीवन से बड़ी कोई सफलता नहीं होती। इसलिए लगातार प्रयासरत रहकर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मुझे तब बहुत खुशी होगी जब इस विद्यालय की कोई बालिका आईएएस होगी अथवा किसी और क्षेत्र के बड़े औहदे पर पहुँचेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









