अमरनाथ रवाना हुआ ट्रक, 20 सेवादार और नौ हलवाई ट्रैन से होंगे रवाना आज
Jun 20 2024
ग्वालियर। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति का ट्रक गुरुवार सुबह अमरनाथ यात्रियों का भंडारा तैयार करने के लिए रवाना हुआ। ट्रक में राशन के साथ जरूरी सामान भी भेजा गया है, इनमें दवाइयां भी शामिल हैं। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति द्वारा बालटाल में लंगर लगाया जाएगा।
मध्यप्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी समिति को बालटाल में भंडारा लगाने की परमिशन मिली हो। ट्रक के रवाना होने से पूर्व अचलेश्वर मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद इसे हरी झंडी दिखाकर बालटाल के लिए रवाना कर दिया गया।
इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारंभ होकर 19 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा के पूरे समय यहां पर अमरनाथ सेवा समिति का भंडारा अनवरत जारी रहेगा। राशन के ट्रक को कपिल मुनि महाराज, विधायक सतीश सिकरवार और साहब सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अमरनाथ यात्रा सेवा समिति ग्वालियर के अध्यक्ष होतम सिंह गुर्जर, सचिव राजेश सिकरवार, लंगर प्रभारी बबलू शिवहरे, सेवादार दिलीप राठौर सहित बड़ी संख्या में बाबा के भक्त उपस्थित थे।
लंगर प्रभारी बबलू शिवहरे ने बताया कि ट्रक के साथ टीन शेड, राशन सामग्री, कंबल, रजाइयां, गद्दे, तकिए, सजावट का सामान, टेंट का सामान, जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं। साथ ही बालटाल में व्यवस्थाएं संभालने के लिए छह सेवादार भी ट्रक से रवाना हुए हैं। अन्य व्यवस्थाएं संभालने के लिए 20 सेवादार और 9 हवाइयों का दल आज शुक्रवार को केरला एक्सप्रेस से रवाना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









