फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जला
Jun 20 2024
ग्वालियर। शहर में भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। गत रात्रि में ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित शंकरपुर में एक फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में हडक़प मच गया। स्थानीय लोगों ने आगजनी की घटना से दमकल विभाग को अवगत कराया और सूचना मिलने के बाद दमकल दल मौके पर पहुंचा तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। जब तक दमकल विभाग आग पर काबू पाता तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर में ऋषभ जैन का फर्नीचर का गोदाम है। यहां गत रात्रि में अचानक से आग लग गई और आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तथा दमकल दल को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल दल ने आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ और आग कैसे लगी यह अभी पता नहीं चल सका है।
नोडल ऑफीसर डॉ.अतिबल सिंह ने बताया कि शंकरपुर में फर्नीचर गोदाम में लगी आग को बुझा लिया गया है। इस घटना में लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया। कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









