पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

Jun 20 2024

ग्वालियर। शीतला माता रोड़ पर हाईवे की पुलिया के पास झाडियों में दो युवकों की पत्थर से सिर कुचलकर की गयी नृशंस हत्या के बाद पुलिस मामले को सुलटा कर हत्यारे को पकडक़र मामले का राजफाश कर ही पायी थी। कि  गुरूवार की सुबह गिरवाई थाना क्षेत्र में पत्थर से सिर कुचली हुई युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की शिनाख्त बेलदारों का पुरा निवासी पंकज राज जाटव के रूप में हुई है। चेहरे पर पत्थर से कुचले जाने के घाव हैं। शरीर पर डंडे से मारपीट के निशान भी मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरवाई थाना क्षेत्र के हनुमान बांध क्षेत्र में गुरुवार की सुबह खून से लथपथ एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना वहां से निकलने वाले लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी गिरवाई प्रीती भार्गव ने मौके पर फोरेंसिक एसपर्ट टीम और फिंगर प्रिंट एसपर्ट टीम को भी बुलवा लिया।
जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गयी है और लाश को घसीटने के निशान भी मिले है। प्रारंभ में पुलिस इसे अज्ञात की लाश मानकर चल रही थी। लेकिन बाद में मृतक की शिनात पंकज राज निवासी बेलदार का पुरा गोल पहाडिय़ा के रूप में हुई। पुलिस ने मामला कायम पर जांच पड़ताल में ले लिया है।
बताया गया है कि मृतक पंकज राज के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा आठ साल और बेटी दस साल है। हादसे का पता जब पत्नी को चला तो उसकी हालत बिगड़ गई।
दुश्मनों और दोस्तों की कुंडली बना रही पुलिस
हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मृतक के दोस्तों और दुश्मनों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। साथ ही उसके घर के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
जिस तरह पंकज की हत्या की है, उससे ऐसा लगता है कि हत्यारों को उससे गहरी नफरत थी और उसने बेरहमी से उसके चेहरे पर वार किए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मवीर ङ्क्षसह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वाड को बुलवाया और जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिससे जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जा सके।  
पत्थर से सिर कुचल कर हत्या करने की यह दूसरी वारदात है। युवक पंकज राज की हत्या में प्रेम प्रसंग और पैसों का लेनदेन भी बजह हो सकता है। पुलिस पड़ताल कर रही है।