रोग भगाने के लिए प्रति दिन करें योग

Jun 20 2024

ग्वालियर। योग भगाए रोग को अपनाते हुए स्वस्थ शरीर के लिए मानव को प्रतिदिन योग करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा योग का कार्यक्रम ग्वालियर दुर्ग पर स्वयं सेवको द्वारा उत्साह से किया गया। 
एनएसएस जागरूकता का कार्य करती है इसलिए प्रात: ग्वालियर किले पर भ्रमण करने वाले लोगों को 21 जून योग दिवस पर योग आवश्य करें, यह संदेश डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेत्रत्व में दिया गया।
योग के द्वारा हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। क्योंकि आज मनुष्य बीमारियों के मकडजाल में घिरा हुआ है। हम यदि पूरे दिन में कुछ समय योग के लिये निकाल लेते हैं जिससे हम अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। योग के द्वारा हमारी शारीरिक व मानसिक स्थिति अच्छी रहती है।
कार्यक्रम में आशुतोष पालीवाल, राजीव दोहरे, कृष्णा गर्ग, अभिषेक खटिक, अक्षत सोनी, रवि बाथम, कार्तिक कुशवाह, सोनू कुशवाह एवं भ्रमण कर रहे आमजन शामिल हुए।