वीरांगना बलिदान दिवस पर बापू भक्तों ने शहर में चलाया शरबत सेवा अभियान
Jun 19 2024
वीरांगना बलिदान दिवस पर बापू भक्तों ने शहर में चलाया शरबत सेवा अभियानग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा शहर भर में विगत माह से चलाए जा रहे शरबत सेवा अभियान के तहत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर हजीरा, थाटीपुर, फूलबाग पर शरबत सेवा में हजारों प्यासे राहगीरों को शरबत पिलाकर ऋषि प्रसाद ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
शर्बत सेवा प्रारंभ करने से पूर्व आश्रम की श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल और आश्रम संचालक अर्जुन भाई समेत प्रमुख सेवादारों वीरांगना के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आधा सैकड़ा पदाधिकारियों ने हजीरा, थाटीपुर, फूलबाग पर शरबत सेवा अभियान चलाया। निर्जला एकादशी पर शरबत ग्रहण कर प्यासे राहगीर प्यास बुझाई। इस पुनीत सेवा में हजारों परिवारों को सत्साहित्या ऋषि प्रसाद ग्रंथ उपहार में वितरित किए। पुनीत सेवा कार्य में अखिलेश शर्मा, रामू रामानी, संजीव शर्मा, बीपीएस सेंगर, बलबीर सिंह परमार, राजेश भदौरिया, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, सलोनी, पूजा चितौरिया, उर्मिला सोनी, अनिता नागपाल, कोशल्या रायकवार, सरोज शर्मा, पुष्पा पाठक, लता खत्री इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









